Global market: मंगलवार को ग्लोबल मार्केट से बाजार के लिए मंगल संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार 0.50 फीसदी तक चढ़े हैं। गिफ्ट निफ्टी भी 20 अंक ऊपर दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। S&P 500 इंडेक्स में 6 दिनों की गिरावट थमती दिखी थी। डाओ भी 250 अंक उछला था। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद US बाजारों में रिकवरी आई थी। US बाजारों में टेक शेयरों में तेजी से सपोर्ट मिल रहा है। मिडिल ईस्ट टेंशन कम होने से भी US बाजारों को राहत मिली है। US बाजार की नजर अब इस हफ्ते आने वाले नतीजों पर है। PCE महंगाई आंकड़ों पर भी बाजार की नजर है।
