Global Market - ग्लोबल बाजारों के संकेत मिले-जुले, SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त

Global Market - SGX NIFTY 54.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 27,994.68 के आसपास दिख रहा है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़त देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स 107 से ऊपर निकला है।

ग्लोबल बाजारों के संकेत मिले-जुले नजर आ रहा है। SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिली लेकिन एशिया में नरमी आई है। कल अमेरिकी MARKETS में 1% तक की गिरावट देखने को मिली।

अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए है। फेड लीडर वॉलर और ब्रेनार्ड के बयान से बाजार गिरे है। फेड लीडर वॉलर का कहना है कि आगे भी दरों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। डाओ 211 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। S&P करीब 36 अंक गिरकर 3957 पर बंद हुआ जबकि नैस्डैक करीब 1.25% गिरकर बंद हुआ । अमेरिकी बाजार में 47% शेयरों में गिरावट दर्ज हुआ है । 45% शेयरों का 200DMA से नीचे कारोबार कर रहा है । OPEC ने 2022-23 के लिए क्रूड डिमांड आउटलुक घटाया है। मजबूत डॉलर और चीन में कोविड की चिंता से कच्चे तेल में तेज गिरावट देखने को मिली है। भाव 4% से ज्यादा फिसलकर 92 डॉलर के नीचे आया।

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय


वहीं अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़त देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स 107 से ऊपर निकला है। 10 साल का US बॉन्ड यील्ड 3.9% के करीब नजर आ रहा है। इस बीच अमेजन 10000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। अमेजन क्रिसमस से पहले छंटनी करेगा ।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 54.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 27,994.68 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.70 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.40 फीसदी चढ़कर 14,514.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.92 फीसदी की बढ़त के साथ 18,133.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 3,105.93 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।