Get App

Global market : ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, कल तेजी के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार

Global market : क्रूड के दाम एक दिन में 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। ब्रेंट का भाव 82 डॉलर के पार निकल गया है। WTI में भी 78 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। बाजार को मांग बढ़ने और सप्लाई गिरने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2024 पर 9:27 AM
Global market : ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, कल तेजी के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार
Global market : Goldman Sachs का कहना है कि ब्रेंट का भाव 75-90 डॉलर के दायरे में रहेगा। मांग घटने पर ब्रेंट 75 डॉलर तक गिर सकता है

Global market : ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका में नैस्डेक और S&P500 इंडेक्स कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। कल अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे कल ही यूएस फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। कल की चीन और भारत के महंगाई आंकड़े भी आएंगे। वहीं, ब्रिटेन के महंगाई आंकड़े 19 जून को और जापान के महंगाई आंकड़े 21 जून को आएंगे। अमेरिका की बॉन्ड यील्ड पर नजर डालें तो 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.59 फीसदी पर, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.46 फीसदी पर और 5 साल की बॉन्ड यील्ड 4.47 फीसदी पर और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.88 फीसदी पर दिख रही है।

रिकवरी मोड में क्रूड

क्रूड के दाम एक दिन में 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। ब्रेंट का भाव 82 डॉलर के पार निकल गया है। WTI में भी 78 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। बाजार को मांग बढ़ने और सप्लाई गिरने की उम्मीद है। बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हुई है। ब्याज दरों पर कल अमेरिकी फेड फैसला लेगा।

क्रूड पर Goldman Sachs

सब समाचार

+ और भी पढ़ें