Cyclonic Storm 'Murasu' Alert: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर नए चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। चक्रवात 'अर्नब' से हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ की तबाही से ओडिशा के कुछ जिले अभी उबरे भी नहीं हैं कि एक नया चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव तेजी से चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। इसके 3 नवंबर की सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ टकराने की आशंका है। संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने निचले और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
