Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में भी तेजी का मूड, क्रूड में दबाव

Global Market: निक्केई करीब 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ 51,614.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.60 फीसदी की बढ़त दिखा रहा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 9:40 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में भी तेजी का मूड, क्रूड में दबाव
एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 71.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ 51,614.00 के आसपास दिख रहा है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 80 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। एशियाई बाजारों में भी तेजी का मूड नजर आया। शुक्रवार को US INDICES मिलेजुले रहे। डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा, लेकिन नैस्डैक पर दबाव दिखा।

रातोंरात तख्तापलट!

अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया। शुक्रवार रात/शनिवार सुबह हमला किया। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार हुए। राष्ट्रपति की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया। मादुरो, उनकी पत्नी पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाया। मादुरो और उनकी पत्नी पर मुकदमा चलाया गया। मादुरो पर आतंकवाद, मशीनगन की तस्करी के आरोप लगाया। कोकेन इंपोर्ट की साजिश रचने समेत कई और आरोप लगाया। डेल्जी रोड्रिग्स वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। सुप्रीम कोर्ट की डेल्जी को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में मंजूरी मिली।

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है कि मादुरो की सुरक्षा टीम का बड़ा हिस्सा कार्रवाई में मारा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें