Global Market: गिफ्ट निफ्टी डेढ़ सौ प्वाइंट से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा है। एशिया से भी सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिका में भी डाओ रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। हालांकि नैस्डेक में मामूली दबाव दिखा।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी डेढ़ सौ प्वाइंट से ज्यादा ऊपर कामकाज कर रहा है। एशिया से भी सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिका में भी डाओ रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। हालांकि नैस्डेक में मामूली दबाव दिखा।
अमेरिकी बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजार कल मिले जुले बंद हुए। कल डाओ रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। 3 सत्रों में डाओ जोंस 1000 अंक चढ़ा। S&P500 इंडेक्स निचले स्तरों से 40 अंक रिकवर हुआ। नैस्डेक करीब 60 अंक गिरकर बंद हुआ। टेक शेयरों में गिरावट से नैस्डेक में दबाव दिखा। बाजार को शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद है।
खत्म होगा शटडाउन?
लगातार 42वें दिन अमेरिका में शटडाउन जारी है। अमेरिकी सीनेट ने विधेयक को पारित किया। सरकार काम फिर से शुरू करने के लिए विधेयक पारित किया। आज मंजूरी के लिए हाउस के सामने बिल रखा जाएगा। ड्यूश बैंक ने जॉब रिपोर्ट अगले हफ्ते आने की उम्मीदहै।
बाजार पर बोले चार्ल्स क्लॉ
लोग AI बबल पर गलत सवाल पूछ रहे हैं। टेक कंपनियों का बिजनेस मॉडल मजबूत है। टेक कंपनियों के नतीजे अच्छे आ रहे हैं। बाजार में गिरावट आने की आशंका कायम है। गिरावट के बाद फिर से तेजी देखने मिलेगी। चार्ल्स क्लॉ अमेरिकी बाजार के दिग्गज हैं।
NVIDIA पर बड़ी खबर
सॉफ्ट बैंक ने कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेची। अक्टूबर में $5.83 बिलियन में हिस्सा बेचा। सॉफ्ट बैंक ने कंपनी के 32.1 मिलियन शेयर बेचे। सॉफ्ट बैंक ने फंड जुटाने के लिए हिस्सेदारी बेची। रकम का इस्तेमाल ओपन AI में होगा। बैंक ने टी-मोबाइल में भी अपनी हिस्सेदारी बेची।
सोने में तेजी जारी रही
बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सोने में तेजी दर्ज की गई। कमजोर डॉलर और अमेरिकी सरकार के कामकाज फिर से शुरू करने तथा आर्थिक आंकड़ों के प्रवाह से अगले महीने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएँ मजबूत होने की उम्मीदों के चलते सोने में तेजी आई।मंगलवार को 23 अक्टूबर के बाद के अपने उच्चतम स्तर पर पहुँचने के बाद, हाजिर सोना 0.2% बढ़कर 4,133.99 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.6% बढ़कर 4,140.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।
बाजार पर राय
ब्लूमबर्ग ने कहा कि बाजार में मंदी आने की आशंका घटी है। अर्निंग कॉल्स में इन शब्दों का जिक्र घटा। वहीं जेपी मॉर्गन को आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। हर गिरावट में खरीदारी करने की सलाह दी है। UBS ने कहा कि फेड के रुख में बदलाव से सहारा मिलेगा। अच्छे नतीजों से भी बाजार में तेजी रहेगी। AI पर बढ़ते निवेश से भी शेयरों में तेजी रहेगी।
बढ़ेगी AI चिप्स की मांग?
AMD की सीईओ लिसा सु का बड़ा बयान सामने आया है। 3-5 साल में आय 35% बढ़ने की उम्मीद है। AI चिप्स की मांग कम होने वाली नहीं है। 3-5 साल में AI डेटा सेंटर कारोबार बढ़ेगा। कारोबार 80% की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 134.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.65 फीसदी चढ़कर 27,967.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 26,882.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 4,000.55 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।