Global Market:गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहे है। एशिया भी मिक्स कामकाज हो रहा। इधर US में Nasdaq में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। हलांकि डाओ चढ़कर बंद हुआ।
Global Market:गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहे है। एशिया भी मिक्स कामकाज हो रहा। इधर US में Nasdaq में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। हलांकि डाओ चढ़कर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों का हाल
नैस्डेक में फिर बिकवाली, करीब 350 अंक टूटा है। दो दिन में नैस्डेक लगभग 700 अंक नीचे आया। बड़ी टेक, चिप कंपनियों में ज्यादा दबाव देखने को मिला। सॉफ्टवेयर शेयर संभले, सिर्फ Adobe कमजोर हुआ। डाओ जोन्स बेहतर रहा, 260 अंक चढ़ा। Amgen नतीजों के बाद 8% उछला, डाओ को सपोर्ट दिया। Honeywell ने भी डाओ जोन्स को सहारा दिया। Qualcomm नतीजों के बाद शेयर 9% गिरा। स्मार्टफोन मेमोरी की कमी से Q2 गाइडेंस कमजोर हुआ।
Alphabet के शानदार नतीजे
Q4 बिक्री $97.23 बिलियन, अनुमान $95.2 बिलियन पर रहा। Google Cloud से आय $17.7 बिलियन, अनुमान से बेहतर है। 2026 के लिए $185 बिलियन का खर्च प्लान घोषित किया। बाजार का अनुमान सिर्फ $119.2 बिलियन था। भारी कैपेक्स प्लान से शेयर पर दबाव दिया। Alphabet गिरा, लेकिन Broadcom और Nvidia चढ़े।
आंकड़ों पर बाजार की नजर
US में आंशिक शटडाउन से जॉब्स रिपोर्ट टली। जनवरी की जॉब्स रिपोर्ट अब 11 फरवरी को आएगी। ट्रंप के स्पेंडिंग बिल पर साइन के बाद शटडाउन खत्म हुआ।
बढ़ रही नजदीकियां?
ट्रंप ने शी जिनपिंग से फोन पर बात की। ट्रंप ने कहा कि सैन्य मुद्दे पर शी जिनपिंग से बात हुई। चीन की सोयाबीन खरीद पर भी चर्चा हुई। वहीं शी जिनपिंग ने कहा रिश्तों को बहुत अहम मानते हैं। डॉनल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन दौरे पर जाएंगे।
यहां भी दिखी हलचल
डॉलर इंडेक्स 97.5 के ऊपर कारोबार कर रहा जबकि सोना फिर $5,000 प्रति औंस के ऊपर नजर आ रहा है। चांदी $90 प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। बिटकॉइन $71739 तक फिसला है। 15 महीने के निचले स्तर पर बिटकॉइन पहुंचा। बिटकॉइन अक्टूबर 2025 के हाई से 42% नीचे फिसला। बिटकॉइन में $65,000 तक गिरावट की आशंका है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 25.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 54,060.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.23 फीसदी गिरकर 31,891.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 26,591.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 4,069.69 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।