Get App

Global Market: US में बढ़ती बॉन्ड यील्ड्स ने खराब किया ग्लोबल बाजार का मूड, गिफ्ट निफ्टी 75 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में भी दिखा दबाव

Global Market: गिफ्ट NIFTY 75.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 36,931.07 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.74 फीसदी गिरकर 21,641.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2025 पर 9:26 AM
Global Market: US में बढ़ती बॉन्ड यील्ड्स ने खराब किया ग्लोबल बाजार का मूड, गिफ्ट निफ्टी 75 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में भी दिखा दबाव
अमेरिकी डॉलर 100 के नीचे बरकरार है। गोल्ड $3,300 प्रति औंस से ऊपर कामकाज कर रहा।

Global Market: US में बढ़ती बॉन्ड यील्ड्स और 20 साल के बॉन्ड ऑक्शन की फीकी डिमांड ने ग्लोबल बाजारों का मूड खराब किया। अमेरिकी बाजार 2 परसेंट तक गिरकर बंद हुआ। डाओ 800 प्वाइंट लुढ़का है। एशिया और गिफ्ट निफ्टी में भी दबाव देखने को मिली। सोने में उछाल आया।

अमेरिकी बाजारों का हाल

बढ़ती US बॉन्ड यील्ड्स के कारण US मार्केट में गिरावट देखी गई। डाओ जोंस में 816 प्वाइंट की गिरावट आई, जो पिछले 1 महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। S&P 500 और नेस्डैक अपने दिन के निचले स्तर पर बंद हुए। बढ़ते बजट घाटे और कमजोर बॉन्ड ऑक्शन से चिंता और बढ़ गई है।

बॉन्ड मार्केट की चिंता क्यों बढ़ी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें