Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की गिरावट, एशियाई बाजार मजबूत, अमेरिकी बाजारों पर क्या है UBS की राय

Global Market: गिफ्ट NIFTY 25.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 40,562.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.99 फीसदी चढ़कर23,609.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी देखने को मिली। एशिया मजबूत है। कल अमेरिकी INDICES में अच्छी तेजी रही।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी देखने को मिली। एशिया मजबूत है। कल अमेरिकी INDICES में अच्छी तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा दो परसेंट चढ़ा है। इस बीच रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप भड़के, कहा भारत पर टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करेंगे। सरकार बोली भारत को निशाना बनाना अनुचित और तर्कहीन है। अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम आयात करता है। EU का रूस के साथ व्यापार भी भारत से ज्यादा है।

अमेरिकी बाजारों का हाल

सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए । डाओ करीब 600 अंक चढ़कर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा चढ़ा। S&P500 के 85% शेयरों में कल तेजी दिखी। कल रसेल 2000 भी 2% चढ़कर बंद हुआ। बड़े टेक शेयरों की तेजी ने भरा जोश।

नतीजों का दिखा असर


S&P 500 की आय में अब तक 9.1% की बढ़त देखने को मिली। बाजार को प्री-सीजन अनुमान 3% बढ़त का था। 2021 के बाद S&P 500 कंपनियों का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। मॉर्गन स्टेनली ने कहा गिरावट में खरीदारी की सलाह है।

बाजार के लिए ठीक नहीं अगस्त?

हमेशा से डाओ के लिए सबसे खराब महीना रहा है। S&P500, नैस्डेक के लिए दूसरा खराब महीना रहा। 1988 के बाद से दूसरा खराब महीना रहा है।

ट्रंप की भारत को धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल साइट Truth Social पर लिखा कि रूस से भारत बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है। रूस से तेल खरीदकर भारत मुनाफा कमा रहा है। खरीदा तेल भारत ओपन मार्केट में बेच रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि यूक्रेन में मारे जा रहे लोगों से भारत बेपरवाह है। इस वजह से भारत पर टैरिफ लगाएंगे।

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर निशाना साधने को "अनुचित और अव्यवहारिक" बताया। मंत्रालय ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम आयात करता है। EU का रूस के साथ व्यापार भी भारत से ज्यादा है।

EU का बड़ा कदम

टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई 6 महीने के लिए रोकी गई। EU जवाबी कार्रवाई 7 अगस्त से लागू करने वाला था। EU 15% टैरिफ देगा लेकिन उसके डीटेल्स अभी साफ नहीं है।

अमेरिकी बाजारों पर UBS

फेड सितंबर में दरें घटाता है तो बाजार के लिए अच्छा होगा। ब्याज दरों में कटौती से बाजारों में तेजी आने की उम्मीद है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 25.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 40,562.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.99 फीसदी चढ़कर23,609.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 24,653.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 3,598.33 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।