Global Market : ग्लोबल बाजारों में सुस्ती, एशियाई बाजार मिलेजुले, कल अमेरिकी बाजार फ्लैट हुए थे बंद

Global Market : बोस्टन फेड की प्रेसिडेंट सुसान कोलिन्स ने कहा है कि यूएस फेड महंगाई 2 फीसदी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्याज दरें घटने में अभी वक्त लग सकता है।

अपडेटेड May 09, 2024 पर 7:47 AM
Story continues below Advertisement
Global Market : बोस्टन फेड की प्रेसिडेंट सुसान कोलिन्स ने कहा है कि यूएस फेड महंगाई 2 फीसदी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्याज दरें घटने में अभी वक्त लग सकता है

Global Market : ग्लोबल बाजार से आज संकेत ठंडे हैं। जापान को छोड़ दूसरे एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी में भी मामूली कमजोरी है। इधर कल अमेरिकी बाजार भी फ्लैट बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार कल लगातार दूसरे दिन फ्लैट बंद हुए थे। वहीं डाओ जोंस लगातार छठे दिन हरे निशान में बंद हुआ था। यूरोपीय बाजार कल तेजी के साथ बंद हुए थे। इस बीच स्वीडन में दरों में कटौती देखने को मिली है। देश के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरें घटाई हैं। 2016 के बाद पहली बार दरें घटी हैं। स्वीडन में ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाकर 3.75 फीसदी कर दी गई है।

उधर अमेरिका में बोस्टन फेड की प्रेसिडेंट सुसान कोलिन्स ने कहा है कि यूएस फेड महंगाई 2 फीसदी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्याज दरें घटने में अभी वक्त लग सकता है। इस बीच यूएस 10 ईयर बांड यील्ड में बढ़त देखने को मिली है। तेल भंडार में बड़ी गिरावट के बाद WTI क्रूड में सुधार हुआ है।

Market Outlook : भारी उठापटक के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 9 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल


एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी सपाट चाल के साथ 22,388.50 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 38,356.21 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.47 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 20,714.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 18,387.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.24 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 3,138.11 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।