गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया में भी मजबूती देखने को मिली। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी रही। नैस्डैक पौने दो परसेंट दौड़ा है। शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुए। 5 दिनों के बाद S&P, नैस्डेक इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। एप्पल, नेटफ्लिक्स को छोड़ बाकी टेक शेयर चढ़कर बंद हुआ। वहीं शुक्रवार को टेस्ला का शेयर 8% चढ़कर बंद हुआ जबकि 5 दिनों में 18% की गिरावट के बाद 8% की तेजी आई। शुक्रवार को NVIDIA का शेयर 4.5% चढ़ा।
माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा ऐलान
कंपनी 2025 में $80 बिलियन निवेश की योजना है। AI आधारित डाटा सेंटर पर निवेश की योजना है। JP मॉर्गन ने AI पर बूम जारी रहने की उम्मीद जताई है। रिटेल निवेश जारी रहने पर तेजी संभव है।
अमेरिका में स्टील शेयरों में गिरावट आई। जो बाइडेन के फैसले के बाद गिरावट आई। निप्पॉन स्टील के अधिग्रहण प्रस्ताव रोक लगाई है। बेवरेज शेयर भी शुक्रवार को गिरकर बंद हुए। US सर्जन जनरल ने एडवाइजरी जारी की। शराब पीने से कैंसर के खतरे की एडवाइजरी जारी की है।
नवंबर में चीन में विदेशी मोबाइल फोन शिपमेंट गिरा है । सालाना आधार पर 47.1% गिरकर 3.03 मिलियन रहा। अधिकांश स्मार्टफोन शिपमेंट में कंपनी का बड़ा हिस्सा है। चीन में कंपनी को Huawei से कड़ी टक्कर मिल रही है।
चीन में HMPV के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस में फ्लू होता है। इसमें कोरोना जैसे ही लक्षण होते हैं। सर्दी में रेस्पिरेटरी इनफेक्शन चरम पर होता है। भारत का कहना है कि चीन के हालात पर नजर बनी हुई है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 27.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 39,262.02 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.30 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.63 फीसदी चढ़कर 23,509.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 19,701.53 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 3,206.75 के स्तर पर दिख रहा है।