Credit Cards

Global Market: ट्रंप के ट्रैरिफ अटैक से ग्लोबल बाजार में कोहराम, निक्केई 3% लुढ़का, क्रूड में गिरावट

ट्रंप के टैरिफ कहर से दुनियाभर के बाजारों में हाहाकार मचा है। ग्लोबल ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका से बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी में निचले स्तरों से रिकवरी हुआ, लेकिन अभी भी 250 प्वाइंट नीचे कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजार भी धड़ाम हुए

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
फार्मा सेक्टर को टैरिफ के दायरे से बाहर रखा है। अमेरिका फार्मा, अन्य सेक्टर की जांच करेगा।

ट्रंप के टैरिफ कहर से दुनियाभर के बाजारों में हाहाकार मचा है। ग्लोबल ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका से बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी में निचले स्तरों से रिकवरी हुआ, लेकिन अभी भी 116.50 प्वाइंट नीचे कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजार भी धड़ाम हुए। निक्केई 3.25 फीसदी टूटा है। उधर US FUTURES भी साढ़े 3 परसेंट तक फिसले है।

आखिर लग गया ट्रंप टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनियाभर के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का एलान कर दिया है। ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन भारत का व्यवहार हमारे साथ सही नहीं है। भारत हम पर 52% टैरिफ लगाता है। हम उसका आधा यानी 26% टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने कहा कि टैरिफ हटने से अमेरिका का एक्सपोर्ट बढ़ेगा।एक्सपोर्ट में 5.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी होगी।


अमेरिका ने भारत और चीन समेत करीब 60 देशों पर अतरिक्त ड्यूटी का एलान किया है। हालांकि, कनाडा और मैक्सिको को रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट मिली है। 10% का न्यूनतम टैरिफ शनिवार आधी रात से लागू होगा। वहीं, उच्चतम टैरिफ 9 अप्रैल 12:01 AM से लागू होगा।

सेक्टर आधारित टैरिफ

फार्मा सेक्टर को टैरिफ के दायरे से बाहर रखा है। अमेरिका फार्मा, अन्य सेक्टर की जांच करेगा। सेमीकंडक्टर की तर्ज पर जांच करेगा। रेसिप्रोकल टैरिफ गोल्ड, कॉपर,स्टील, एल्युमिनियम पर भी नहीं लगेगा। हालांकि ऑटो, ऑटो पार्ट्स के इंपोर्ट पर 25% का टैरिफ लगेगा।

वियतनाम और कंबोडिया पर टैरिफ

फुटवियर, रिटेल सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा इन देशों में है। Nike के 50% जूते वियतनाम में बनते हैं। Lululemon के 40% प्रोडक्ट भी वियतनाम में बनते हैं। Nike, Lululemon, Gap के शेयर 11% तक गिरे है।

ट्रंप टैरिफ का बाजार पर असर

ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद Dow फ्यूचर्स 1,100 अंक गिरा। जबकि S&P 500 फ्यूचर्स 4% नीचे है। नैस्डेक फ्यूचर्स 4.5% गिरा

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 116.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 3.25 फीसदी की गिरावट के साथ 34,599.94 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.09 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 22,815.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.95 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.51 गिरावट की बढ़त के साथ 3,333.09 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।