Get App

Global Market: मेटल्स में वौलेटिलिटी से घबराया एशियाई बाजार, कोस्पी 5% टूटा, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त

Global Market: निक्केई करीब 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ52,925.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.35 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.93 फीसदी गिरकर 31,455.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Sujata Yadavअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 9:44 AM
Global Market: मेटल्स में वौलेटिलिटी से घबराया एशियाई बाजार, कोस्पी 5% टूटा, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त
एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कामकाज कर रहे है। निक्केई छोड़ दूसरे एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। डाओ फ्यूचर्स भी नीचे कामकाज कर रहा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। टेक शेयरों की बिकवाली से नैस्डेक में दबाव देखने को मिला। शुक्रवार को AMD करीब 6% गिरा। S&P 500 में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। S&P500 भी 30 अंक गिरकर हुआ बंद हुआ। डाओ जोन्स भी करीब 200 अंक टूटा। जनवरी में तीनों इंडेक्स 1–2% चढ़े।

ढलान पर बिटकॉइन?

10 महीनों के निचले स्तरों पर बिटकॉइन के दाम पहुंचे। भाव फिसलकर फिर $75,000 के करीब आया। अक्टूबर 2025 के पीक से भाव 35% नीचे फिसला। मार्केट में लिक्विडिटी, खरीदारी दोनों घटी है। ईथर, सोलाना समेत बाकी क्रिप्टो 17% तक टूटे।

कमोडिटी में भारी गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें