Global market : ग्लोबल बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया में 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में हल्की नरमी है। फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कल अमेरिकी बाजार मिले-जुले रहे। कल अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव भरे माहौल में फ्लैट बंद हुए थे। आज से अमेरिकी फेड की बैठक शुरू हो रही है। इस हफ्ते 3 सेंट्रल बैंक ब्याज दरों पर फैसला लेंगे। अमेरिका में बाजार को बड़ी IT कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार है।
अमेरिका की बॉन्ड यील्ड की बीत करें तो 30 साल की US बॉन्ड यील्ड 4.42 फीसदी पर, 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 4.18 फीसदी पर, 5 साल की बॉन्ड यील्ड 4.08 फीसदी पर और 2 साल की US बॉन्ड यील्ड 4.40 फीसदी पर दिख रही है।
इस हफ्ते 3 सेंट्रल बैंक लेंगे ब्याज दरों पर फैसला
इस हफ्ते 3 सेंट्रल बैंक ब्याज दरों पर फैसला लेंगे। अमेरिकी फेड 31 जुलाई को ब्याज दरों पर फैसला लेगा। वहीं, BoJ(बैंक ऑफ जापान) भी 31 जुलाई को ही ब्याज दरों पर फैसला लेगा। जबकि BoE यानी बैंक ऑफ इंग्लैंड 1 अगस्त को ब्याज दरों का एलान करोगा।
इस बीच कच्चे तेल पर दबाव बढ़ गया है। क्रूड के दाम 1 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गए हैं। ब्रेंट का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है। वहीं, WTI का भाव 76 डॉलर के नीचे फिसल गया है। मांग में गिरावट की आशंका से क्रूड पर दबाव बना है। 2024 की पहली छमाही में चीन का इंपोर्ट 11 फीसदी गिरा है।
आज एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 24,851.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 367.39 अंक यानी करीब 0.96 फीसदी कमजोरी के साथ 38,101.24 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 3 अंक यानी 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 298.82अंक यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 21,867.83 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 224.67 अंक यानी 1.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,015.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कोस्पी में 1.13 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।