Get App

चीन में राहत पैकेज से जोश में ग्लोबल बाजार, एशिया मजबूत, हॉन्गकॉन्ग और चीन के बाजार 2% से ज्यादा चढ़े

गिफ्ट NIFTY 56.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 38,040.18 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.38 फीसदी चढ़कर 22,740.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2024 पर 8:04 AM
चीन में राहत पैकेज से जोश में ग्लोबल बाजार, एशिया मजबूत, हॉन्गकॉन्ग और चीन के बाजार 2% से ज्यादा चढ़े
चीन ने 500 बिलियन युआन के राहत पैकेज का ऐलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेस में PBoC के चीफ ने कहा कि रिजर्व रिक्वायरमेंट रेश्यो 0.50% घटाएंगे।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है।  एशिया की सुस्त शुरुआत हुई हालांकि कारोबारी सत्र के आगे बढ़ते ही इसमें मजबूती देखने को मिली। वहीं गिफ्ट निफ्टी और US फ्यूचर्स पर  दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि कल अमेरिकी बाजारों में मजबूती रही। फिर रिकॉर्ड हाई पर डाओ औऱ S&P 500 इंडेक्स  बंद हुए । चीन के राहत पैकेज के ऐलान से बाजार में  तेजी आई। चार साल में पहली बार शंघाई कम्पोजिट एक दिन में 4% चढ़ा। वहीं न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में गोल्डन ड्रैगन इंडेक्स 9.1% चढ़ा है। गोल्डन ड्रैगन इंडेक्स  US में लिस्टेड चीनी कंपनियों का इंडेक्स है।

बाजार को यूरोप में दरें घटने की 50% उम्मीद है। बाजार को अमेरिका में दरें और घटने की उम्मीद है। नवंबर में 0.50% और दिसंबर 0.25% कटौती की उम्मीद है। इधर सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है और चांदी 11 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया।

चीन में सुधरेंगे हालात?

चीन ने 500 बिलियन युआन के राहत पैकेज का ऐलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेस में PBoC के चीफ ने कहा कि रिजर्व रिक्वायरमेंट रेश्यो 0.50% घटाएंगे। 7 दिनों का रेपो रेट भी 0.20% घटाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें