Get App

Global Market:रिकॉर्ड हाई पर SGX NIFTY, एशिया मजबूत, DOW FUTURES में हल्की बढ़त

RECORD HIGH पर खड़े SGX NIFTY से फिर बाजार में नया हाई बनने के संकेत मिल रहे है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2021 पर 10:12 AM
Global Market:रिकॉर्ड हाई पर SGX NIFTY, एशिया मजबूत, DOW FUTURES में हल्की बढ़त

RECORD HIGH पर खड़े SGX NIFTY से फिर बाजार में नया हाई बनने के संकेत मिल रहे है।  एशिया की भी मजबूत शुरुआत हुई है। DOW FUTURES में हल्की बढ़त पर कारोबार हो रहा है।  कल मेमोरियल डे के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद थे। 

विदेशी बाजार से संकेत

एशियाई बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई है। Memorial Day के मौके पर कल US मार्केट बंद थे। कच्चे तेल में तेजी बढ़ी है और ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। OPEC+ देशों की आज से बैठक शुरु होगी। इस बैठक में उत्पादन पर  चर्चा होगी। इधर दूसरी तरफ Comex पर सोना 1900 प्रति डॉलर औंस  के ऊपर बरकरार है। जुलाई 2020 के बाद मई में सोने में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है।

एशियाई बाजारों में पॉजिटीव संकेत

आज एशियाई बाजार में मिला-जुला  कारोबार हो रहा है। SGX NIFTY करीब 66.50 अंक की बढ़त के साथ 15,646.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.21 फीसदी की बढत देखने को मिल रही है। वहीं निक्केई 150.08 अंकों की गिरावट के साथ 28,710.00 के आसपास कारोबार कर रहा है। ताइवान का बाजार 0.13 फीसदी की बढ़त  के साथ 17,090.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि  हैंगसेंग 0.15 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है।  वहीं कोस्पी में 0.53 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है।  वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.24 फीसदी की गिरावट  देखने को मिल रही है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


सब समाचार

+ और भी पढ़ें