GM Breweries पर टूटे निवेशक, 13% उछला शेयर; इस आस में धड़ाधड़ खरीद

GM Breweries Share Price: कंपनी 6 साल के बाद बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने वाली है। BSE के डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में GM Breweries का शुद्ध मुनाफा 22.60 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 4:59 PM
GM Breweries का मार्केट कैप वर्तमान में 1200 करोड़ रुपये है।

GM Breweries Share Price: शराब कंपनी GM Breweries के शेयर में 1 अप्रैल को 13 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसका बोर्ड, वित्त वर्ष 2023-24 और जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों पर चर्चा और मंजूरी के लिए 4 अप्रैल को मीटिंग करने वाला है। इस दौरान शेयरधारकों को ​डिविडेंड और बोनस शेयर दिए जाने पर भी विचार होगा। कंपनी का यह ऐलान शेयरों में जमकर हो रही खरीद की एक प्रमुख वजह है।

सुबह बीएसई पर GM Breweries का शेयर बढ़त के साथ 650 रुपये पर खुला। थोड़ी ही देर में इसने पिछले बंद भाव से 14 प्रतिशत तक की तेजी देखी और 721.80 रुपये के हाई तक चला गया।कारोबार खत्म होने पर शेयर 13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 717 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 1300 करोड़ रुपये है।

GM Breweries में पब्लिक की हिस्सेदारी


दिसंबर 2023 के आखिर तक GM Breweries में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.43 प्रतिशत और पब्लिक की 25.57 प्रतिशत थी। बीएसई के डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में GM Breweries का रेवेन्यू 618.20 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 22.60 करोड़ रुपये रहा।

6 साल बाद बोनस शेयर की तैयारी

GM Breweries 6 साल के बाद बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने 2014, 2016 और 2018 में 1:4 के रेशियो में बोनस शेयर दिया था, यानि कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद 4 शेयरों पर 1 शेयर बोनस के तौर पर मिला था। वित्त वर्ष 2023 में GM Breweries ने अपने शेयरधारकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था। वहीं वित्त वर्ष 2022 में 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था।

FY24 में NTPC का बिजली उत्पादन ऑल टाइम हाई पर; शेयर 2% चढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।