Godfrey Phillips Share Price: तंबाकू कंपनियों के लिए पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही धमाकेदार रही। वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) के बाद गॉडफ्रे फिलिप्स ऐसी दूसरी तंबाकू कंपनी रही जिसके लिए मार्च तिमाही धमाकेदार रही। हालांकि मार्च 2026 के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बावजूद गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दे दिया और यह 6% से अधिक टूट गया। कंपनी ने टैक्सेशन में तेज बढ़ोतरी के चलते आने वाले समय को चुनौतीपूर्ण बताया कि इसके शेयरों को झटका लगा। फिलहाल बीएसई पर यह 4.07% की गिरावट के साथ ₹2,323.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.03% फिसलकर ₹2,276.50 तक आ गया था।
Godfrey Phillips के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?
पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 गॉडफ्रे फिलिप्स के लिए धमाकेदार रही। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 86.2% की रफ्तार से बढ़कर ₹520.76 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 13.6% उछलकर ₹1,787.27 करोड़ और ग्रास मार्जिन 40.6% से 50.8% पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 105.4% यानी दोगुना से अधिक बढ़कर ₹552.75 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 17.1% से 30.9% पर पहुंच गया।
गॉडफ्रे फिलिप्स का वॉल्यूम मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 6.1% की रफ्तार से बढ़ा तो पूरे वित्त वर्ष 2026 में यह 20% की रफ्तार से बढ़ी। हालांकि कंपनी का कहना है कि मार्च तिमाही में टैक्स में तेज बढ़ोतरी ने आने वाले समय को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में सरकार ने लंबाई के हिसाब से सिगरेट पर प्रति हजार स्टिक में ₹2050 से ₹8050 तक का एक्साइज ड्यूटी लगाया था जोकि 1 फरवरी से प्रभावी हुआ।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 16 सितंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹3945.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर 6 ही महीने में यह 53.54% टूटकर 23 मार्च 2026 को ₹1832.65 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।