Get App

Godrej Properties ने मुंबई के वर्सोवा में खरीदी जमीन, 1,350 करोड़ रुपये का बनेगा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट

Godrej Properties Share Price : गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के आवासीय उपनगर वर्सोवा में अपनी पहली जमीन खरीदी है। कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में आवासीय घरों के लिए लगभग 4.4 लाख वर्ग फीट बिक्री योग्य एरिया है। इसकी अनुमानित रेवन्यू क्षमता 1,350 करोड़ रुपये है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा कि यह अधिग्रहण मुंबई में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 05, 2025 पर 8:59 AM
Godrej Properties ने मुंबई के वर्सोवा में खरीदी जमीन, 1,350 करोड़ रुपये का बनेगा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट
Godrej Properties Share Price : गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए मुंबई रीजन ने वित्त वर्ष 2025 में सालाना 104% की वृद्धि देखी है। इस दौरान कुल बिक्री 5,155 करोड़ रुपये की रही

Godrej Properties Share Price : अग्रणी डेवलपर गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के आवासीय उपनगर वर्सोवा में अपनी पहली जमीन खरीदी है। कंपनी ने 4 अप्रैल को एक फाइलिंग में बताया कि इस प्रोजेक्ट में आवासीय घरों के लिए लगभग 4.4 लाख वर्ग फीट बिक्री योग्य एरिया है। इसकी अनुमानित रेवन्यू क्षमता 1,350 करोड़ रुपये है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ गौरव पांडे ने क्षेत्र की विकास क्षमता और भविष्य में रहने वाली डिमांड के बारे में आश्वस्त नज़र आए। गौरव पांडे ने कहा, "यह वर्सोवा में हमारा पहला जमीन अधिग्रहण है। यह अधिग्रहण इस क्षेत्र की क्षमता पर हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है। यह अधिग्रहण मुंबई में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करता है। यह हाई डिमांड वाले माइक्रो बाजारों में हाई गुणवत्ता वाले विकास प्रदान करने की हमारी विकास रणनीति पर केंद्रित है।"

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बयान में कहा, "इस प्रोजेक्ट में 4.4 लाख वर्ग फीट बिक्री योग्य एरिया विकसित करने की संभावना है। जिसमें मुख्य रूप से विभिन्न आकारों के प्रीमियम आवासीय फ्लैट शामिल हैं। वर्तमान व्यावसायिक मान्यताओं के आधार पर इस प्रोजेक्ट से कंपनी को 1,350 करोड़ रुपये के रेवन्यू मिलने का अनुमान है।"

वर्सोवा मुंबई के पश्चिमी उपनगर में एक बेहद पसंदीदा इलाका है। ये इलाका मेट्रो, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और लिंक रोड के माध्यम से कनेक्टिविटी प्रदान करता है। प्रस्तावित 'बांद्रा-वर्सोवा सीलिंक' (BVSL) से भी मुंबई के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें