Godrej Properties Share Price: गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेंगलुरु में 10 एकड़ जमीन खरीदी है। इस सौदे से कंपनी को 2,500 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद रेगुलेटरी फाइलिंग में रियल एस्टेट फर्म ने कहा कि उसने हाई-स्ट्रीट रिटेल के साथ प्रीमियम आवासीय परियोजना के लिए बेंगलुरु के येलहंका (Yelahanka in Bengaluru) में जमीन खरीदी है। कंपनी ने कहा कि कंपनी द्वारा प्रस्तावित डेवलपमेंट में लगभग 150 लाख वर्ग फीट का बिक्री योग्य क्षेत्र होगा। इसमें विभिन्न आकार और प्रकार के घर उपलब्ध कराए जाएंगे। ये घर विभिन्न वर्गों घर खरीदारी की जरूरतों को पूरा करेंगे।
