Get App

Godrej Properties के तिमाही नतीजों ने बाजार को किया निराश, शेयर 2% गिरकर हुआ बंद

Godrej Properties Shares: गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर बुधवार को 2 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। कंपनी के जून तिमाही के रेवेन्यू और मुनाफा दोनों में तिमाही आधार पर गिरावट आई है, जिसके बाद इसके शेयरों में यह गिरावट देखी गई। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल बुकिंग्स 2,254 करोड़ रुपये रही और उसने करीब 22. लाख स्क्वायर फीट का स्पेस बेचा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 02, 2023 पर 5:50 PM
Godrej Properties के तिमाही नतीजों ने बाजार को किया निराश, शेयर 2% गिरकर हुआ बंद
Godrej Properties का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 125 करोड़ रुपये रहा

Godrej Properties Shares: गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर बुधवार को 2 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। कंपनी के जून तिमाही के रेवेन्यू और मुनाफा दोनों में तिमाही आधार पर गिरावट आई है, जिसके बाद इसके शेयरों में यह गिरावट देखी गई। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल बुकिंग्स 2,254 करोड़ रुपये रही और उसने करीब 22. लाख स्क्वायर फीट का स्पेस बेचा। यह एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 11 फीसदी कम है। वहीं इसकी सस्टीनेंस सेल्स सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 1,816 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने जून तिमाही के दौरान 3 नए प्रोजेक्ट/फेज लॉन्च किए, जिससे उसे अपनी सस्टीनेंस सेल्स बढ़ाने में मदद मिली।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 37 लाख स्क्वायर फीट के कुल अनुमानित एरिया और 6,450 करोड़ रुपये की अनुमानित बुकिंग वैल्यू के साथ जून तिमाही में 4 नए प्रोडेक्ट जोड़े। कारोबार के अंत में, गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर एनएसई पर 2.13 फीसदी गिरकर 1,656 रुपये के भाव पर बंद हुए।

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा, "बुकिंग के नजरिए से साल की शुरुआत धीमी रही, लेकिन गोदरेज प्रॉपर्टीज ने जून तिमाही में डिलीवरी, बिजनेस डेवलपमेंट, कैश कलेक्शंस और कमाई में मजबूत ग्रोथ देखी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें