Gold Loan Stocks: बजट के बाद कहीं खुशी, कहीं गम का माहौल है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। इससे सोना सस्ता हुआ है, लेकिन दूसरी ओर गोल्ड लोन बांटने वाली कंपनियों के शेयर दबाव में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि कस्टम ड्यूटी घटाने से कैसे ज्वैलरी और गोल्ड लोन बांटने वाली कंपनियों पर असर पड़ा है और बजट के बाद क्या बदलाव आए हैं। सोने पर कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स जैसी कंपनियों के शेयर ऊपर चढ़ गए। लेकिन दूसरी ओर, मणप्पुरम फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस जैसी गोल्ड लोन बांटने वाली कंपनियों के शेयरों में 5 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट आई।
