Get App

Gold Loan Stocks: मुथूट-मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 8% की भारी तेजी, RBI ने गोल्ड लोन पर किया बड़ा ऐलान

Gold Loan Stocks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के एक ऐलान के बाद शुक्रवार 6 जून गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयरों में 8% तक की उछाल देखी गई। वहीं मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) के शेयरो का भाव 5% तक बढ़ गया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 2:13 PM
Gold Loan Stocks: मुथूट-मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 8% की भारी तेजी, RBI ने गोल्ड लोन पर किया बड़ा ऐलान
Gold Loan Stocks: आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हम आज या सोमवार सुबह तक फाइनल गाइडलाइंस जारी करेंगे

Gold Loan Stocks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के एक ऐलान के बाद शुक्रवार 6 जून गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयरों में 8% तक की उछाल देखी गई। वहीं मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) के शेयरो का भाव 5% तक बढ़ गया।

दरअसल RBI गवर्नर ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ₹2.5 लाख तक के छोटे गोल्ड लोन पर अब लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो को 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया गया है। इसमें ब्याज की राशि भी शामिल होगी। इसका मतलब ये है कि अगर कोई ग्राहक 1 लाख रुपये के सोने को गिरवी रखता है, तो पहले उसे ₹75,000 तक का ही कर्ज मिल सकता था। लेकिन नए नियम के बाद अब उसे बढ़कर 85,000 रुपये तक का लोन मिल सकेगा।

यह कदम पहले के ड्राफ्ट रेगुलेशन से बड़ा बदलाव है, जिसमें बैंकों और NBFCs दोनों के लिए LTV को 75% पर सीमित करने की बात की गई थी। साथ ही, बुलेट रीपेमेंट लोन की अवधि 12 महीने तक सीमित की गई थी और NBFCs पर गोल्ड लोन पोर्टफोलियो को नियंत्रित करने की बात भी थी। नए नियमों से अब NBFC कंपनियां उसी सोने पर ज्यादा लोन दे सकेंगी, जिससे लोन डिसबर्सल बढ़ेगा और इन कंपनियों की कमाई में भी सुधार आने की उम्मीद है।

गवर्नर ने कहा, "ड्राफ्ट नॉर्म्स में कुछ भी नया नहीं था, हमने सिर्फ सभी मौजूदा नियमों को एकजुट किया है ताकि स्पष्टता बनी रहे। कुछ संस्थाएं नियमों का पालन नहीं कर रही थीं क्योंकि चीजें स्पष्ट नहीं थीं। अब हम आज या सोमवार सुबह तक फाइनल गाइडलाइंस जारी करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें