Gold Price Jackpot: सोने की तेजी से खुली भारतीय परिवारों की किस्मत! जेफरीज की इस रिपोर्ट में आए चौकानें वाले आंकड़े

Gold Prices Surge Jefferies Report: दुनिया भर में सोने के बढ़ते दाम भारतीय अर्थव्यवस्था और आम परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रहे हैं। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय घरों में जमा 25,000 टन सोने की वैल्यू ₹325 लाख करोड़ पहुंच गई है, जो देश की जीडीपी को 1% का बड़ा बूस्ट दे सकती है। जानिए कैसे आपका सोना शेयरों से 4 गुना भारी पड़ रहा है

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 12:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेफरीज के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय घरों में लगभग 25,000 टन सोना रखा हुआ है

Gold Price Surge Impact on Jefferies: दुनिया भर में सोने की बढ़ती कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक सीक्रेट वरदान की तरह काम कर रही है। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में आए उछाल से भारतीय परिवारों की संपत्ति में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है।

इसका सीधा असर देश की GDP और आम लोगों के खर्च करने की क्षमता पर दिख सकता है, जो अर्थव्यवस्था को 0.80% से लेकर 1% यानी 80-100 बेसिस पॉइंट्स तक की एक्स्ट्रा मजबूती दे सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि जेफरीज की इस रिपोर्ट में आम लोगों, शेयर बाजार और देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या खास है।

भारतीय परिवारों के पास $3.9 ट्रिलियन का सोना


जेफरीज के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय घरों में लगभग 25,000 टन सोना रखा हुआ है। मार्च 2026 तक इस सोने की कुल वैल्यू ₹325 लाख करोड़ आंकी गई है। पिछले दो वर्षों में ही सोने की कुल वैल्यू में $1.9 ट्रिलियन की भारी बढ़ोतरी हुई है। भारतीय परिवारों के पास जितना पैसा शेयर बाजार में लगा है, यह सोने की वैल्यू उसका लगभग 4 गुना है। RBI के पास मौजूद $111 बिलियन के सोने के मुकाबले आम भारतीयों के पास लगभग 35 गुना ज्यादा सोना है।

संपत्ति में बदला संतुलन: घर और बैंक एफडी से बढ़ा सोने का दबदबा

संपत्ति में बदला संतुलन: घर और बैंक एफडी से बढ़ा सोने का दबदबा

इसके अलावा, गोल्ड ETFs में भी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। गोल्ड ईटीएफ का कुल एसेट मार्च 2023 के $2.8 बिलियन से बढ़कर जुलाई 2026 तक $18.1 बिलियन हो गया है।

ग्रामीण भारत और आम आदमी को कैसे मिलेगा फायदा?

अक्सर शेयर बाजार में तेजी का फायदा अमीर और शहरी वर्ग तक सीमित रहता है। लेकिन सोने की पहुंच भारत के गांव-गांव और निचले मध्यम वर्ग तक है। जब सोने के दाम बढ़ते हैं, तो लोग अपनी जरूरत के वक्त सोने के बदले बैंक या एनबीएफसी से आसानी से लोन ले सकते हैं। कमजोर मानसून या आय में सुस्ती के समय सोने की बढ़ती कीमत ग्रामीण परिवारों के लिए एक 'फाइनेंशियल बफर' की तरह काम करती है।

मार्च 2026 तक संगठित गोल्ड लोन बाजार $197 बिलियन का हो चुका है। हालांकि, जेफरीज का कहना है कि अभी केवल 15% गोल्ड ही लोन के लिए इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें आगे चलकर भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

सिक्के का दूसरा पहलू: देश का आयात बिल बढ़ा

सोने की बढ़ती कीमतों का एक नुकसान भी है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना विदेश से आयात करता है। भारत का गोल्ड इंपोर्ट बिल वित्त वर्ष 2023 के $36 बिलियन से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में $79 बिलियन तक पहुंच गया है। यह देश की कुल जीडीपी के लगभग 2% के बराबर है, जिससे व्यापार घाटा बढ़ता है। आरबीआई के अपने विदेशी मुद्रा भंडार में भी सोने की हिस्सेदारी मार्च 2024 के 8% से बढ़कर अगस्त 2026 में लगभग 16% ($111 बिलियन) हो गई है।

शेयर बाजार के लिए जेफरीज के पसंदीदा स्टॉक्स

सोने की कीमतों में तेजी का फायदा उठाने के लिए जेफरीज ने अपने 'इंडिया मॉडल पोर्टफोलियो' में कुछ बदलाव किए हैं:

मणप्पुरम फाइनेंस: गोल्ड लोन बिजनेस में तेजी का फायदा उठाने के लिए जेफरीज ने इसे 'Buy' रेटिंग के साथ अपने मॉडल पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वहीं, मुथूट फाइनेंस को 'Hold' रेटिंग पर बरकरार रखा गया है।

हिंदुस्तान जिंक: चांदी की बढ़ती कीमतों और एक्सपोजर का फायदा उठाने के लिए इसे पोर्टफोलियो में जोड़ा गया है।

अन्य स्टॉक्स: नवीन फ्लोरीन और मीशो को पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है, जबकि टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स, MCX और IIFL फाइनेंस को भी गोल्ड तेजी के अन्य संभावित लाभार्थियों के रूप में देखा गया है।

इन स्टॉक्स को हटाया: फंड जुटाने के लिए जेफरीज ने अंबुजा सीमेंट्स और जिंदल स्टेनलेस को पोर्टफोलियो से बाहर कर दिया है और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।