ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका में मंदी का खतरा, शेयर बाजार भी चुकाएगा कीमत

Goldman Sachs ने मंदी और ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते S&P 500 का टारगेट 6,200 से घटाकर 5,700 कर दिया। 2025 में अमेरिकी GDP ग्रोथ 1% रहने का अनुमान, जबकि टैरिफ 15% बढ़ सकता है। इससे अमेरिका में मंदी आने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी डिटेल।

अपडेटेड Mar 31, 2025 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
गोल्डमैन सैक्स की टीम का अब मानना है कि साल के आखिर तक S&P 500 का लेवल करीब 5,700 रहेगा

 

Goldman Sachs S&P 500 Target: प्रतिष्ठित ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs का मानना है कि 2025 में अमेरिकी शेयर बाजार में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं है। उसके एक्सपर्ट्स ने इस महीने दूसरी बार प्रमुख सूचकांक S&P 500 का टारगेट घटा दिया है। इसकी वजह उन्होंने बढ़ती मंदी (recession) की आशंका और टैरिफ को लेकर अनिश्चितता को बताया है। S&P 500 इंडेक्स अमेरिका की 500 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक प्रदर्शन को मापता है।

David Kostin की अगुआई वाली गोल्डमैन सैक्स की टीम का अब मानना है कि साल के आखिर तक S&P 500 का लेवल करीब 5,700 रहेगा, जबकि पहले उन्होंने 6,200 तक जाने की उम्मीद जताई थी। नया अनुमान शुक्रवार के बंद स्तर से सिर्फ 2% ज्यादा है और यह वॉल स्ट्रीट के सबसे कम अनुमानों में से एक है।


Kostin ने अपने नोट में लिखा, 'गिरती ग्रोथ और बढ़ती अनिश्चितता की वजह से शेयरों की कीमतें पहले से ज्यादा रिस्की हो गई हैं। उनका वैल्यूएशन कम हो रहा है। अगर ग्रोथ और निवेशकों का भरोसा और गिरा, तो कीमतें हमारी उम्मीद से भी ज्यादा गिर सकती हैं।"

पहले उन्होंने 11 मार्च को अपना टारगेट 6,500 से घटाकर 6,200 किया था, खासकर इस साल टेक्नोलॉजी शेयरों (tech stocks) की गिरावट को देखते हुए।

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने बढ़ाई चिंता

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी भी है। ट्रंप का कहना है कि वह 'रेसिप्रोकल टैरिफ' (reciprocal tariff) को सभी देशों पर लागू करने वाले हैं। पहले माना जा रहा था कि यह सीमित स्तर पर ही रहेगा, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि मामला बड़ा हो सकता है।

अमेरिकी इकोनॉमी को भी झटका

Goldman Sachs के इकोनॉमिस्ट्स ने भी एक महीने में दूसरी बार अपने टैरिफ अनुमान बढ़ाए हैं। अब उनका कहना है कि 2025 में अमेरिका में औसत टैरिफ 15% ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा, उन्होंने 2025 के लिए अमेरिकी GDP ग्रोथ का अनुमान भी घटाकर सिर्फ 1% कर दिया है।

यह भी पढें : अमेरिकी टैरिफ से जूझ रही चीन की कंपनियों का धमाका, मार्च में एक साल के रिकॉर्ड स्पीड से बढ़ी मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।