Quantum Securities के डायरेक्टर (Director) नीरज दीवान का कहना है कि बाजार में इस समय जो नए निवेशक आ रहे हैं वे काफी स्मार्ट हैं। ये एसआईपी (SIP)के जरिए भी निवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही ये बाजार में सीधे भी निवेश की कर रहे हैं। बाजार में इस समय वो शेयर तेजी दिखा रहे हैं जो अब तक परफार्म नहीं कर रहे थे। अब आईटी शेयरों और एचडीएफसी ट्विन्स (HDFC और HDFC Bank)में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि मिडकैप इंडेक्स थोड़ा पीछे रह रह गया है। ऐसे में मिडकैप में स्टॉक विशेष वाला नजरिया रखें। मिडकैप में क्वालिटी शेयर पहचान कर उनमें निवेश करें।
