ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में 65 की बढत देखने को मिल रही है। US MARKETS कल आधा परसेंट तक चढ़े। नैस्डैक नए शिखर पर पहुंचा। अमेरिकी बाजार कल हरे निशान में बंद हुए। इस बीच S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड क्लोजिंग से 0.50% दूर बंद हुआ है। S&P500 इंडेक्स 3 जनवरी 2022 को रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। 3 जनवरी 2022 को 4796.56 पर बंद हुआ था। 2023 में अब तक S&P500 इंडेक्स में 24% से ज्यादा की तेजी आई है।
इस बीच अमेरिका में रिटेल बिक्री 3.1% बढ़ी है। 1 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच रिटेल बिक्री बढ़ी है।
वहीं डॉलर इंडेक्स में दबाव देखने को मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स का भाव 5 महीनों के निचले स्तरों के करीब पहुंचा है। दिसंबर में अबतक भाव 2% गिरे चुकें हैं। नवंबर में भी करीब 3% की गिरावट दिखी थी। बता दें कि US में दरें घटने की उम्मीद से दवाब बना है।
RED SEA में बढ़ते हमलों के बीच क्रूड में एक दिन में 3% का उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 81 डॉलर के पार निकला है। ब्रेंट का भाव आज $81.58 तक पहुंचा। जबकि WTI में $75 के ऊपर कारोबार हो रहा है। रेड-सी में बढ़ते तनाव से कीमतों में उछाल आया है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 45.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 33,658.32 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.05 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.64 फीसदी चढ़कर 17,864.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 16,512.82 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 2,894.45 के स्तर पर दिख रहा है।