Market Close: निफ्टी, सेंसेक्स और निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए
दिसंबर सीरीज एक्सपायरी से पहले बाजार में जोश मेंनजर आया। निफ्टी, सेंसेक्स और निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि ऑटो, मेटल, बैंकिंग शेयरो में तेजी देखने को मिली। IT, रियल्टी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 701.63 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 72,038.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 213.50 अंक यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 21,654.80 के स्तर पर बंद हुआ।
Hindalco Industries, UltraTech Cement, Bajaj Auto, JSW Steel और Tata Motors निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं ONGC, NTPC, Adani Enterprises, UPL और Adani Ports निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
ऑयल एंड गैस और पावर को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुआ। ऑटो, बैंक और मेटल इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा है।