डेनिम फैब्रिक्स बनाने वाली, अहमदाबाद की कंपनी Shanti Spintex ने 27 दिंसबर को शेयर बाजार में एंट्री की। कंपनी के शेयर BSE SME पर 76 रुपये की कीमत पर लिस्ट हुए। यह प्राइस कंपनी के IPO के अपर प्राइस बैंड 70 रुपये से 8.6 प्रतिशत ज्यादा है। लिस्टिंग के तुरंत बाद ही Shanti Spintex के शेयर ने 5 प्रतिशत की बढ़त देखी और 79.80 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर अपर सर्किट लग गया। Shanti Spintex IPO 19 दिसंबर को ओपन होकर 21 दिसंबर को क्लोज हुआ था।
इश्यू 27.38 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.34 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 57.28 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 22.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 31.25 करोड़ रुपये के इस SME IPO के लिए प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इश्यू में 26.88 नए शेयर जारी किए गए और 17.76 लाख शेयरों का OFS (Offer for Sale) था।
Shanti Spintex साल 2010 में इनकॉरपोरेट हुई। यह डेनिम फैब्रिक्स बनाती और बेचती है। कंपनी पावर स्ट्रेच स्पैंडेक्स डेनिम, निट डेनिम, लाइटवेट डेनिम, रीजिड डेनिम, ओवरडाइड डेनिम और फ्लैट फिनिश्ड 3/1 की मैन्युफैक्चरिंग करती है। Shanti Spintex की मैन्युफैंक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात के अहमदाबाद में है।
वित्तीय रूप से कितनी मजबूत है कंपनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 के दौरान Shanti Spintex का रेवेन्यू 45.23 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 108.14 प्रतिशत बढ़ा था। 31 मार्च 2023 तक रेवेन्यू 370 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 10.12 करोड़ रुपये था। वहीं वित्त वर्ष 2024 में 30 सितंबर 2023 तक Shanti Spintex का रेवेन्यू 162.37 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5.23 करोड़ रुपये था।