New SEBI Chief: तुहिन कांत पांडेय, अजय सेठ भी दावेदारों की लिस्ट में? जल्द जारी होगा फाइनल ऑर्डर

SEBI के चेयरपर्सन आमतौर पर 3 साल का कार्यकाल पूरा करते हैं, हालांकि कुछ को विस्तार भी मिला है। माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च, 2022 को SEBI के चेयरपर्सन के तौर पर कार्यभार संभाला था। वह SEBI को लीड करने वाली पहली महिला हैं

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वर्तमान चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

सरकार जल्द ही कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के अगले चेयरपर्सन के नाम को फाइनल कर सकती है। वर्तमान चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। सूत्रों ने CNBC TV18 को बताया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) जल्द ही अंतिम आदेश जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, सर्च पैनल की ओर से इस पद के लिए जिन नामों पर विचार किया गया होगा, वे इस तरह हैं...

  • तुहिन कांत पांडेय- सचिव, DIPAM (Department of Investment and Public Asset Management)
  • अजय सेठ - सचिव, आर्थिक मामलों का विभाग
  • पंकज जैन - सचिव, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • केसी वार्ष्णेय - होलटाइम मेंबर, SEBI

बुच ने 2 मार्च, 2022 को SEBI के चेयरपर्सन के तौर पर कार्यभार संभाला था। वह SEBI को लीड करने वाली पहली महिला हैं। उनके कार्यकाल में पूंजी बाजार और कॉरपोरेट गवर्नेंस में बड़े सुधार हुए हैं।

36 साल पहले हुई थी SEBI की शुरुआत


SEBI के चेयरपर्सन आमतौर पर 3 साल का कार्यकाल पूरा करते हैं, हालांकि कुछ को विस्तार भी मिला है। SEBI को एक एग्जीक्यूटिव बॉडी के तौर पर 12 अप्रैल 1988 को एस्टेबिलिश किया गया था। इसे SEBI एक्ट, 1992 के जरिए 30 जनवरी 1992 को संवैधानिक शक्तियां मिलीं। SEBI का हेडक्वार्टर मुंबई में है। इसके अब तक के चेयरपर्सन इस तरह हैं...

डॉ. एस.ए. दवे (1988-1990)

जी वी रामकृष्ण (1990-1994)

एस.एस. नाडकरनी (1994-1995)

डी आर मेहता (1995-2002)

जी.एन. बाजपेई (2002-2005)

एम दामोदरन (2005-2008)

सी.बी. भावे (2008-2011)

यू.के. सिन्हा (2011-2017)

अजय त्यागी (2017-2022)

माधबी पुरी बुच (2022-वर्तमान)

बड़ी खबर! इन 16 शेयरों में अब नहीं होगी F&O ट्रेडिंग, कल 28 फरवरी से हो जाएंगे बाहर

बुच अप्रैल 2017 में होलटाइम मेंबर के तौर पर SEBI में शामिल हुई थीं। इससे पहले बुच ने 1997 से 2009 तक ICICI Bank में लीडरशिप रोल्स निभाए और 2009 से 2011 तक ICICI Securities के सीईओ के रूप में काम किया। बुच, SEBI में 5 साल होलटाइम मेंबर रहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।