Get App

डिफेंस कंपनी में 5% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, ऑफर फॉर सेल लॉन्च; जानिए फ्लोर प्राइस समेत पूरी डिटेल

सरकार ने सरकारी डिफेंस कंपनी में 5% तक हिस्सेदारी बेचने के लिए OFS लॉन्च किया है। नॉन रिटेल 11 फरवरी और रिटेल 12 फरवरी को बोली लगाएंगे। जानिए सरकार अपनी हिस्सेदारी क्यों बेच रही है और इसके लिए फ्लोर प्राइस कितना तय हुआ है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 10:32 PM
डिफेंस कंपनी में 5% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, ऑफर फॉर सेल लॉन्च; जानिए फ्लोर प्राइस समेत पूरी डिटेल
BHEL का शेयर मंगलवार को NSE पर 0.46% की बढ़त के साथ ₹275.90 पर बंद हुआ।

सरकार ने सरकारी कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) में अपनी हिस्सेदारी घटाने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) लॉन्च किया है। इसके तहत सरकार कुल 5% तक इक्विटी बेचने की योजना बना रही है।

पहले चरण में 3% हिस्सेदारी बेची जाएगी। अगर मांग ज्यादा रहती है, तो ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 2% हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। OFS के लिए फ्लोर प्राइस ₹254 प्रति शेयर तय किया गया है। यह मौजूदा बाजार भाव से करीब 8% के डिस्काउंट पर है।

OFS कब और किसके लिए खुलेगा

डिफेंस और इंजीनियरिंग सेक्टर का BHEL का OFS 11 फरवरी को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। वहीं, रिटेल निवेशक 12 फरवरी को बोली लगा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें