टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार सौगात लेकर आई है। सरकार टेलीकॉम इक्विपमेंट प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए PLI स्कीम के लिए फिर से आवेदन मंगाने की शुरुआत करने जा रही है। मौजूदा कंपनियां अपनी मैन्युफैक्चरिंग एक्सपेंशन के लिए दोबारा से आवेदन कर सकती हैं। सरकार ने दो साल पहले पीएलआई स्कीम को लॉन्च किया था। इसके तहत सरकार ने कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग पर इंसेटिव देने का ऐलान किया था। इसका कई कंपनियों से फायदा भी उठाया है। लेकिन अब सरकार इनकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है।
