Get App

Stocks to Watch: सरकार ने 12 इंडस्ट्रियल स्मॉर्ट सिटी बनाने को दी मंजूरी, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

भारत सरकार ने हाल ही में 12 नई इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाने की योजना को मंजूरी दी है। ये स्मार्ट सिटी देश के 10 प्रमुख राज्यों में बनाए जाएंगे और इसके लिए सरकार ने 28,602 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। इन स्मार्ट सिटी का उद्देश्य सिर्फ शहरों का विकास ही नहीं, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों को भी मजबूत करना है। इसका सीधा फायदा कई इंडस्ट्रीज को मिलने वाला है, खासतौर पर मेटल, सीमेंट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 10:04 PM
Stocks to Watch: सरकार ने 12 इंडस्ट्रियल स्मॉर्ट सिटी बनाने को दी मंजूरी, इन स्टॉक्स पर रखें नजर
केंद्र सरकार ने नार्थ ईस्ट राज्यों में 15,000 मेगावाट क्षमता वाले हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी दी है

भारत सरकार ने हाल ही में 12 नई इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाने की योजना को मंजूरी दी है। ये स्मार्ट सिटी देश के 10 प्रमुख राज्यों में बनाए जाएंगे और इसके लिए सरकार ने 28,602 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। इन स्मार्ट सिटी का उद्देश्य सिर्फ शहरों का विकास ही नहीं, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों को भी मजबूत करना है। केंद्र ने उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया है। इसका सीधा फायदा कई इंडस्ट्रीज को मिलने वाला है, खासतौर पर मेटल, सीमेंट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को।

अब बात करते हैं उन स्टॉक्स की, जिन्हें आप इस मौके पर अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं कंस्ट्रक्शन कंपनियों की। बिगुल के सीईओ अतुल पारिख का मानना है कि HCC और NCC जैसी कंपनियों को इस योजना से बड़ा फायदा हो सकता है, क्योंकि उन्हें स्मार्ट सिटी के निर्माण के लिए बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसके साथ ही, Siemens India और ABB India जैसी औद्योगिक उपकरण सप्लाई करने वाली कंपनियों पर भी नजर रखी जा सकती है क्योंकि सरकार अब मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Pace360 के को-फाउंडर अमित गोयल ने कहा कि L&T जैसे दिग्गज खिलाड़ी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। L&T का बड़ा अनुभव और ट्रैक रिकॉर्ड उसे इन बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए परफेक्ट उम्मीदवार बनाता है। पहले भी L&T ने नागपुर, पुणे, पटना, फरीदाबाद, तिरुपति और रांची जैसे शहरों में स्मार्ट सिटी से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक जीते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें