अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयर ढह गए। शेयरों के इस गिरावट के बीच GQG Partners ने 200 करोड़ डॉलर के शेयरों की खरीदारी की और सिर्फ एक महीने में अदाणी ग्रुप के शेयरों से 100 फीसदी से अधिक रिटर्न हासिल लिया है। जीक्यूजी के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) राजीव जैन उभरते बाजारों में निवेश की स्ट्रैटजी पर काम करते हैं और उन्होंने ऐसे समय में अदाणी ग्रुप पर दांव लगाकर बंपर रिटर्न पाया, जब इसके शेयर बुरी तरह टूट रहे थे। अब आगे के लिए भी उनका मानना है कि अदाणी ग्रुप के शेयर 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकते हैं। ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में राजीव जैन ने कहा कि इसके शेयर पांच साल में मल्टीबैगर (Multibagger) साबित हो सकते हैं।
