Get App

Grand Continent Hotels IPO Listing: फ्लैट लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट, ₹113 के शेयरों ने दिया तगड़ा शॉक

Grand Continent Hotels IPO Listing: ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स के देश के 6 बड़े शहरों में 19 प्रॉपर्टीज हैं जिसमें 900 से अधिक कमरे हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 10:15 AM
Grand Continent Hotels IPO Listing: फ्लैट लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट, ₹113 के शेयरों ने दिया तगड़ा शॉक
Grand Continent Hotels IPO Listing: ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स का ₹74.46 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20-24 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Grand Continent Hotels IPO Listing: गोवा, कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों के कई अहम शहरों में होटल चेन चलाने वाली ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स के शेयरों की आज NSE SME पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.79 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 113 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 112.90 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि कुछ पूंजी ही कम हुई। लिस्टिंग के बाद और शॉक तब लगा जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह 107.25 रुपये (Grand Continent Hotels Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5.09% घाटे में हैं।

Grand Continent Hotels IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स का ₹74.46 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20-24 मार्च तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 1.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 2.93 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.39 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.32 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 70.74 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3,28,800 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 34.08 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने, 16.8 करोड़ रुपये होटल प्रॉपर्टीज बढ़ाने और बाकी आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Grand Continent Hotels के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें