Cult.fit ला रही है ₹2500 करोड़ का IPO, मर्चेंट बैंकर किए फाइनल

वित्त वर्ष 2024 में Cult.fit का रेवेन्यू 1,000 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की शुरुआत Myntra के फाउंडर मुकेश बंसल और अंकित नागोरी ने की। कल्ट.फिट में जिम के साथ-साथ कई अन्य बिजनेस डिवीजन भी हैं, जिनमें Eat.fit भी शामिल है

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
Cult.fit भारत के कई शहरों में 500 से अधिक जिम ऑपरेट करती है।

जिम चेन ऑपरेटर Cult.fit ने अपने IPO के लिए बैंकर चुन लिए हैं। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने CNBC-TV18 को बताया कि एक्सिस कैपिटल, जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और जेएम फाइनेंशियल को इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में चुना गया है। कल्ट.फिट की योजना IPO के जरिए 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की है। इससे कंपनी की वैल्यूएशन करीब 20 अरब डॉलर हो जाएगा। Cult.fit भारत के कई शहरों में 500 से अधिक जिम ऑपरेट करती है।

नवंबर 2021 में जोमैटो ने कल्ट.फिट में 6.4 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 10 करोड़ डॉलर का पेमेंट किया था, जिससे इसकी वैल्यूएशन 1.56 अरब डॉलर हो गई थी। कल्ट.फिट के अन्य निवेशकों में एक्सेल पार्टनर्स शामिल है, जिसके पास हालिया फंडिंग राउंड के बाद कंपनी में 17.25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा निवेशकों में टाटा डिजिटल, टेमासेक, कलारी कैपिटल और चिराटे वेंचर्स जैसे नाम भी शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2024 में 1000 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू


वित्त वर्ष 2024 में कल्ट.फिट का रेवेन्यू 1,000 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की शुरुआत Myntra के फाउंडर मुकेश बंसल और अंकित नागोरी ने की। कल्ट.फिट में जिम के साथ-साथ कई अन्य बिजनेस डिवीजन भी हैं, जिनमें Eat.fit भी शामिल है। इसका Cult.fit के रेवेन्यू में 24.5 प्रतिशत का योगदान है। अन्य बिजनेस सेगमेंट में Cultsport, Mindfit और Care.fit शामिल हैं।

NSE IPO: क्या जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, SEBI के नए चीफ तुहिन कांत पांडेय ने दिया बड़ा संकेत

Cultsport एक डायरेक्ट टू कंज्यूमर सेगमेंट है, जो फिटनेस अपैरल और इक्विपमेंट की बिक्री करती है। इसका कल्ट.फिट के रेवेन्यू में योगदान 30 प्रतिशत है। Mindfit का फोकस मेंटल वेलनेस और योग पर है। वहीं Care.fit हेल्थकेयर सेगमेंट में है, जिसमें इसके क्लीनिक और हेल्थ चेकअप शामिल हैं। इसका कल्ट.फिट के रेवेन्यू में 5 प्रतिशत से भी कम योगदान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।