सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री, Finberg Management की मधु बंसल और IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 12.3% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.4% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 4.8% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Graphite India
अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 498 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 542 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 483 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Ashok Leyland
मधु बंसल ने इस स्टॉक में 213 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 206 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 232 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Gravita
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1830 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1785 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1930 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY BSE
अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 4671 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 5150 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 4580 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Havells
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1504 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1490 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।