Get App

Q3 Results: घाटे से ₹68 करोड़ के मुनाफे में लौटी कंपनी, रेवन्यू 23% बढ़ा, शेयर भी उछले

ग्रैफाइट इंडिया लिमिटेड (Graphite India Ltd) ने मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में दमदार वापसी करते हुए घाटे से मुनाफे का सफर तय किया है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में ₹68 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे ₹20 करोड़ का नुकसान हुआ था

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 3:12 PM
Q3 Results: घाटे से ₹68 करोड़ के मुनाफे में लौटी कंपनी, रेवन्यू 23% बढ़ा, शेयर भी उछले
Graphite India Q3 Results: स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) बढ़कर ₹100 करोड़ पहुंच गया

ग्रैफाइट इंडिया लिमिटेड (Graphite India Ltd) ने मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में दमदार वापसी करते हुए घाटे से मुनाफे का सफर तय किया है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में ₹68 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे ₹20 करोड़ का नुकसान हुआ था। बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन और मजबूत रेवन्यू ग्रोथ ने नतीजों को सहारा दिया।

कंपनी ने सोमवार, 9 फरवरी को जारी नतीजों में बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवन्यू सालाना आधार पर 22.8% बढ़कर ₹642 करोड़ रहा, हो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹523 करोड़ थी। इस दौरान ऑपरेटिंग लेवल पर भी तेज सुधार देखने को मिला। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA ₹42 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में EBITDA में ₹8 करोड़ का नुकसान था। तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन 6.6% रहा।

स्टैंडअलोन प्रदर्शन में भी मजबूती

स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) बढ़कर ₹100 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹3 करोड़ था। वहीं, रेवन्यू ₹517 करोड़ से बढ़कर ₹643 करोड़ हो गया। कंपनी का प्री-टैक्स प्रॉफिट ₹131 करोड़ रहा, जिसमें नए लेबर कोड्स के लागू होने से जुड़े ₹27 करोड़ के एक्सेप्शनल चार्ज का असर भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें