बाजार में बुल्स का जोश हाई है। नए शिखर पर निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप पहुंचे है। शुगर और लिकर शेयरो में रौनक देखने को मिल रही है। धामपुर, त्रिवेणी और रेडिको खेतान 4% से ज्यादा उछले है। सरकार ने गन्ने के जूस और बी-हैवी मोलेसिस से Rectified Spirit और Extra Neutral Alcohol बनाने को दी इजाजत दी है। पाम आयल पर इंपोर्ट ड्यूटी में 20% की बढ़ोतरी से चुनिंदा FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिल रही है। HUL 2% से ज्यादा फिसला है। साथ ही गोदरेज कंज्यूमर, ब्रिटानिया और EMAMI में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
