Groww Shares: ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों ने तो आज धमाल मचा दिया। बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो निवेशक चहक उठे और 9% से अधिक उछलकर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह भी काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 7.09% की बढ़ोतरी के साथ ₹208.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.37% उछलकर ₹212.95 तक पहुंच गया था जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।
