GRSE Q1 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा 44% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल

GRSE Q1 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी GRSE ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 44% और रेवेन्यू 38% बढ़ा है। मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के दम पर शेयर में भी तेजी देखने को मिली। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 3:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नतीजों के बाद GRSE का शेयर 2% से ज्यादा उछाल गया।

GRSE Q1 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने जून तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफा और रेवेन्यू, दोनों में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, ऑपरेटिंग मार्जिन में हल्की गिरावट देखने को मिली। नतीजों के बाद शेयर में शुरुआत में तेजी आई, लेकिन बाद में यह कुछ ठंडी पड़ गई।

मुनाफा 44% बढ़कर 173 करोड़ रुपये

GRSE का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 43.8% बढ़कर 172.8 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 120.2 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 38.5% बढ़कर 1,814.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल जून तिमाही में यह 1,309.9 करोड़ रुपये था।


EBITDA बढ़ा, लेकिन मार्जिन थोड़ा घटा

GRSE का EBITDA 33.3% बढ़कर 149.2 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 111.9 करोड़ रुपये था। हालांकि, EBITDA मार्जिन 8.5% से घटकर 8.2% रह गया।

जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,914.2 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल यह 1,382.4 करोड़ रुपये थी। वहीं, टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) 38.9% बढ़कर 231.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले यह 166.7 करोड़ रुपये था। कंपनी की EPS भी 10.49 रुपये से बढ़कर 15.09 रुपये हो गई।

कच्चे माल पर ज्यादा खर्च

इस तिमाही में GRSE ने कच्चे माल पर 1,244.2 करोड़ रुपये खर्च किए। पिछले साल यह खर्च 679.9 करोड़ रुपये था। वहीं, रीसेल के लिए खरीदे गए प्रोडक्ट्स पर खर्च 72 करोड़ रुपये से बढ़कर 128.1 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर, सब-कॉन्ट्रैक्टिंग चार्ज घटकर 81.5 करोड़ रुपये रह गए, जो पिछले साल 235.6 करोड़ रुपये थे। कुल खर्च बढ़कर 1,682.7 करोड़ रुपये हो गया।

बैलेंस शीट और मजबूत हुई

GRSE की नेटवर्थ बढ़कर 2,799.7 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 2,198.8 करोड़ रुपये थी। करंट रेशियो 1.18 गुना से बढ़कर 1.32 गुना हो गया। वहीं, नेट प्रॉफिट मार्जिन भी 9.17% से बढ़कर 9.52% पहुंच गया। जून के अंत तक कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.014 गुना रहा, जो मजबूत बैलेंस शीट की ओर इशारा करता है।

GRSE के शेयर में तेजी

नतीजों के बाद GRSE का शेयर 2% से ज्यादा उछाल गया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिली। दोपहर 3 बजे तक स्टॉक 0.69% की बढ़त के साथ 2,628 रुपये पर कारोबार कर रहा था। साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 7% की बढ़त दर्ज कर चुका है। इसने 5 साल में 1,229% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Asian Paints Q1 Results: पेंट कंपनी को ₹1539 करोड़ का मुनाफा, नतीजों के बाद 5% उछला स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।