Q4 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd ने मंगलवार, 28 अप्रैल को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 303.19 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल 244.2 करोड़ रुपये था।
