GST काउंसिल की बैठक में जोमैटो, स्विगी जैसे फूड एग्रीगेटर्स को राहत मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक फूड डिलीवरी पर GST दरें घट सकती हैं। इसके साथ ही EVs, यूज्ड और छोटी गाड़ियों पर भी जीएसटी घट सकता है। GST बैठक के एजेंडे पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि फूड एग्रीगेटर्स को GST में राहत संभव है। फूड डिलीवरी पर GST 18 फीसदी से घटकर 5 फीसदी किया जाना संभव है। 5 फीसदी GST पर इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा। GST दरों में कटौती 1 जनवरी 2022 से लागू होना संभव है।
अगर ये फैसला लागू हो जाता है तो महंगे होटल और रेस्टोरेंट में खाना सस्ता हो सकता है। 75000 से ज्यादा रूम रेंट वाले होटल पर 18 फीसदी GST संभव है। 18 फीसदी GST की बजाय 5 फीसदी बिना ITC GST का विकल्प संभव है। EVs और पुरानी और छोटी गाड़ियों पर 18 फीसदी GST संभव है। EVs और पुरानी गाड़ियों के दोबारा बेचने पर GST 18 फीसदी हो सकता है। बड़ी और डीजल गाड़ियों पर अभी 18 फीसदी GST लगता है। SUVs पर सेस पर राहत देने पर फैसला संभव है। 22 फीसदी सेस लागू करने की तारीख जुलाई 2023 संभव है।
2000 तक के कार्ड पेमेंट पर 18 फीसदी GST से राहत संभव है। ये राहत सिर्फ RBI रेगुलेटेड पेमेंट एग्रीगेटर्स तक सीमित रह सकता है। पेमेंट गेटवे सेवा के लिए 18 फीसदी GST जारी रह सकता है।
इस खबर के बीच जोमैटो और स्विगी में आज एक्शन देखने को मिल रहा है। जोमैटो का शेयर 6.15 रुपए यानी 2.09 फीसदी की तेजी के साथ 300 रुपए के पार दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 303.45 रुपए है। इसकी ओपनिंग आज 295.50 रुपए पर हुई थी। जबकि कल ये शेयर 294.15 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 43,096,922 शेयर के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्विगी 4.95 रुपए यानी 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 592 रुपए के आसपास दिख रहा है।