Textile Stocks: देश की टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में आज तेज हलचल दिख रही है। इसकी वजह ये है कि जीएसटी की दरों को लेकर बड़ा फैसला होने वाला है। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक धागों और कपड़ों पर दरें की जा सकती हैं। इससे पहले अमेरिकी टैरिफ से भी टेक्सटाइल सेक्टर के शेयर प्रभावित हो रहे हैं। रूस से तेल की खरीदारी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है जिससे भारतीय सामानों की अब अमेरिकी में एंट्री पर 50% का टैरिफ लग रहा है। अमेरिकी टैरिफ के चलते एक महीने में गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports) और इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (Indo Count Industries) समेत कई स्टॉक्स 20% तक टूट गए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कंपनियों के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा करीब 50-70% तक अमेरिकी मार्केट से ही आता है।
