सरकार ने जीएसटी के तहत आज कारोबारियों को एक और राहत दी है। सरकार ने जुलाई के लिए जीएसटीआर-2 और जीएसटीआर-3 फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब जीएसटीआर-2 भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। जबकि जीएसटीआर-3 11 दिसंबर तक भर सकते हैं। कुछ दिन पहले सरकार ने अगस्त, सितंबर के लिए देरी से जीएसटीआर-3बी फाइल करने पर लेट फीस माफ कर दी थी।
