Get App

GTPL Hathway के शेयर ने भरी 9% की उड़ान, Q3 रिजल्ट से पहले हुई बंपर खरीद

GTPL Hathway Share Price: सितंबर 2024 तिमाही के अंत में कंपनी के 95 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर थे। वहीं भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या 88 लाख थी। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 1700 करोड़ रुपये है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 4:11 PM
GTPL Hathway के शेयर ने भरी 9% की उड़ान, Q3 रिजल्ट से पहले हुई बंपर खरीद
GTPL Hathway, डिजिटल केबल टेलीविजन और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सहित कई तरह की टेलिकम्युनिकेशन सर्विसेज देती है।

GTPL Hathway अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजों को आज, 9 जनवरी को जारी करने वाली है। इसके चलते शेयरों में दिन में 15.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 141 रुपये पर खुला और फिर 157.15 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 1660 करोड़ रुपये है। कारोबार बंद होने पर शेयर लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 148.25 रुपये पर सेटल हुआ।

GTPL हैथवे, डिजिटल केबल टेलीविजन और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सहित कई तरह की टेलिकम्युनिकेशन सर्विसेज देती है। कंपनी की केबल टीवी पेशकशों में SD और HD चैनल, साथ ही इनोवेटिव हाइब्रिड सर्विसेज शामिल हैं।

सितंबर तिमाही में 62 प्रतिशत गिरा था मुनाफा

GTPL Hathway का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13.7 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 35.9 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 9.8 प्रतिशत बढ़कर 856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2024 तिमाही के अंत में कंपनी के 95 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर थे। वहीं भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या 88 लाख थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें