Get App

Gujarat Gas पहली बार PPP मॉडल के तहत खोलेगी गैस स्टेशन, कंपनी को होगी करोड़ों रुपये की बचत

सीएनबीसी-आवाज़ के केतन जोशी ने कहा Gujarat Gas बड़ी योजना पर काम कर रहा है। इस योजना के तहत गुजरात गैस पहली बार PPP मॉडल पर गैस स्टेशन खोलेगी। इसके बाद PPP मॉडल के तहत कंपनी हर साल 75-100 गैस स्टेशन खोलेगी। हालांकि ये सभी गैस स्टेशन गुजरात में ही खोले जाएंगे

Ketan Joshiअपडेटेड Nov 23, 2023 पर 1:50 PM
Gujarat Gas पहली बार PPP मॉडल के तहत खोलेगी गैस स्टेशन, कंपनी को होगी करोड़ों रुपये की बचत
Gujarat Gas को PPP मॉडल के तहत गैस स्टेशन खोलने पर सालाना करोड़ों रुपये की बचत होगी। अभी कंपनी को एक स्टेशन लगाने पर 3-4 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं

Gujarat Gas Share Price : गैस सेक्टर की दिग्गज कंपनी गुजरात गैस (Gujarat Gas) पहली बार PPP (Public-private partnerships) मॉडल के तहत गैस स्टेशन खोलने जा रही है। कंपनी ने ये कदम करोड़ों रुपये बचाने के लिए उठाया है। कंपनी के मुताबिक PPP मॉडल के तहत गैस स्टेशन खोलने पर कंपनी को सालाना करोड़ों रुपये की बचत होगी। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक कंपनी PPP मॉडल के तहत हर साल 75-100 गैस स्टेशन खोलेगी। अभी ये सारे गैस स्टेशन देश के गुजरात राज्य में ही खोले जायेंगे। हालांकि बाद में इसके अन्य राज्यों तक विस्तार से इनकार नहीं किया जा सकता है।

हर साल खुलेंगे 75-100 गैस स्टेशन

इस खबर पर ज्यादा डिटेल्स देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के केतन जोशी ने कहा गुजरात गैस बड़ी योजना पर काम कर रहा है। केतन ने कहा कि गुजरात गैस पहली बार PPP मॉडल पर गैस स्टेशन खोलेगी। इसके बाद PPP मॉडल के तहत कंपनी हर साल 75-100 गैस स्टेशन खोलेगी। गुजरात में सभी गैस स्टेशन खोले जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें