Get App

दिवालिया हो गई GVK Power and Infra! ऑस्ट्रेलिया के कोल माइन ने डुबोई लुटिया

जीवीके पावर एंड इंफ्रा (GVK Power and Infra) के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह जिस मामले में फंसी है, उसमें लोन ऑस्ट्रेलिया में कोयले की खदानों को खरीदने के लिए लिया गया था। हालांकि योजना के मुताबिक कारोबारी गतिविधियां नहीं बढ़ी तो अब इस पर दिवालिया होने की तलवार लटक रही है। जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 17, 2024 पर 1:25 PM
दिवालिया हो गई GVK Power and Infra! ऑस्ट्रेलिया के कोल माइन ने डुबोई लुटिया
जीवीके पावर एंड इंफ्रा के शेयर पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 16 जुलाई को लोअर सर्किट पर बंद हुए थे। निवेशक इसे फटाफट बेचकर निकलना चाहते हैं लेकिन लोअर सर्किट की वजह से कोई खरीदार ही नहीं है।

जीवीके पावर एंड इंफ्रा (GVK Power and Infra) के शेयर पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 16 जुलाई को लोअर सर्किट पर बंद हुए थे। निवेशक इसे फटाफट बेचकर निकलना चाहते हैं लेकिन लोअर सर्किट की वजह से कोई खरीदार ही नहीं है। इसके शेयरों में बिकवाली की वजह है कि अब इसे दिवालिया प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी कोर्ट ने लेंडर्स का लोन नहीं चुकाने के चलते यह फैसला सुनाया है। इस मामले में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की हैदराबाद बेंच ने यह फैसला सुनाया। यह फैसला ICICI बैंक की अगुवाई में लेंडर्स की याचिका पर आया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस कार्रवाई की जानकारी दी है। इसके शेयर एनएसई पर 9.63 रुपये के लोअर सर्किट पर मंगलवार को बंद हुए।

NCLT ने 12 जुलाई को दिया आदेश

एनसीएलटी ने जीवीके पावर एंड इंफ्रा के मामले में 12 जुलाई यानी शुक्रवार को फैसला सुनाया था लेकिन यह सार्वजनिक सोमवार को ही हुआ। इस मामले में याचिका ICICI बैंक ने वर्ष 2022 में दायर की थी। एनसीएलटी ने सतीश कुमार गुप्ता को अंतरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्त कर दिया है जो इनसॉल्वेंसी के दौरान कंपनी का काम-काज देखेंगे। आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से पेश वकील के विवेक रेड्डी ने दिवालिया कार्यवाही के लिए पिछले साल अक्टूबर के लंदन अदालत के फैसले का हवाला दिया। उन्होंने दलील दी कि जब पहली बार फरवरी 2017 में किश्त चुकाने से कंपनी चूकी थी और यह मामला सुलझा नहीं तो जीवीके पावर एंड इंफ्रा पर इसकी जिम्मेदारी आ जाती है। लंदन कोर्ट ने भी इस बात को माना और कहा कि अगर जीवीके पैसे नहीं भरती है तो बैंकरप्सी जरूरी है।

क्या है GVK Power and Infra से जुड़ा पूरा मामला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें