HAL Q4 Results: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में आज 4% की जोरदार तेजी आई। हालांकि फिर मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर यह टूट गया। हालांकि निचले स्तर पर शेयरों ने संभलने की कोशिश की। आज बीएसई पर यह 0.15% की गिरावट के साथ ₹4610.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह ₹4,549.40 के निचले स्तर तक आया था तो ऊपर की तरफ ₹4,805.30 के हाई लेवल तक पहुंचा था। बाजार की उम्मीदों से बेहतर नतीजों के बावजूद आज इसके शेयरों पर दबाव दिखा।
HAL Q4 Results: कैसी रही मार्च तिमाही?
मार्च 2026 तिमाही में एचएएल को ₹4,184 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल ₹3,198 करोड़ से अधिक रहा। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो यह भी ₹4416 करोड़ की उम्मीद के मुकाबले ₹5057 करोड़ यानी अधिक रहा। ऑपरेटिंग मार्जिन के बेसिस पर भी कंपनी का परफॉरमेंस उम्मीद से बेहतर रहा और 33.7% की उम्मीद के मुकाबले मार्च तिमाही में 36.3% पर रहा। कंपनी का रेवेन्यू भी ₹13,104 करोड़ की उम्मीद के मुकाबले ₹13,943 करोड़ पर रहा।
हालांकि सालाना आधार पर कंपनी का परफॉरमेंस फीका रहा जिसने शेयरों पर दबाव बनाया। सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा मार्च 2026 तिमाही में 5.7% की रफ्तार से बढ़ा तो रेवेन्यू महज 1.8% की रफ्तार से बढ़ा। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.4% घट गया और मार्जिन में इस दौरान 240 बेसिस प्वाइंट्स की गिरावट आई। कंपनी का प्रोविजंस भी सालाना आधार पर 88% घटकर ₹166 करोड़ रह गया और अब अब यह ओवरऑल सेल्स के मुकाबले 10% से महज 1% रह गया। मार्जिन की बात करें तो इसे कच्चे माले में 29% की उछाल से झटका लगा जोकि अब ओवरऑल सेल्स का 46% है जबकि साल भर पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 36% पर था।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
एचएएल के शेयर निवेशकों के पोर्टफोलियो को बचा नहीं पाए। पिछले साल 16 मई 2025 को बीएसई पर यह ₹5,166.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 10 महीने में यह 32.65% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹3,479.20 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।