HAL Shares: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर आज 20 अगस्त को शुरुआती कारोबार में 3.5 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को केंद्र सरकार से उसका अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिलने वाला है। CNBC TV-18 ने एक सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने लगभग 62,000 करोड़ रुपये की लागत से 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस Mk1A फाइटर जेट्स की खरीद को मंजूरी दे दी है।
